8वें इन्टर डिस्ट्रिक्ट मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में बेस्ट फाइटर बालीडीह के नाम

 8वें इन्टर डिस्ट्रिक्ट मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में बेस्ट फाइटर बालीडीह के नाम
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

एशियन मार्शल आर्ट फेडरेशन झारखण्ड कि ओर से मार्शल आर्ट आठवें इन्टर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न से स्कूल से आए मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने भाग लिया। माउंट सियोन स्कूल बोकारो, गिरिडीह व जमशेदपुर से भी खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता का संचालन एशियन मार्शल आर्ट झारखण्ड हेड राजेश महतो की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में मार्शल आर्ट ट्रेनर अभिजीत सिंह के स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालीडीह पाण्डेय टोला से पहुंचे स्टूडेंटों ने जबरदस्त फाइट का प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फाइटर का ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बालीडीह क्षेत्र की प्रतिभा को बोकारो को बोकारो में स्थापित कर अपने प्रशिक्षक व क्षेत्र का नाम रौशन किया। मार्शल आर्ट्स के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए स्कूल के निर्देशक संजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को बहुत बधाई देते खेल जगत में ओर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए

इस टूर्नामेंट में माउंट सियोन स्कूल से शनि हेमरम, शौर्य चौधरी, लक्ष्य बाबू, आशीष सोरेन, दूर्गा मुर्मू, शनि कुमार सिंह, श्रुति सिंह राजपूत, साहिल कुमार, सारा के साथ बालीडीह पाण्डेय टोला से अंश, स्वास्ति, सगुन, करिश्मा, रचित पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन किया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *