जोहेरगढ़ सेक्टर – 4 में विस्थापित अप्रेंटिस संघ सदस्यों द्वारा एक बैठक

जोहेरगढ़ सेक्टर – 4 में विस्थापित अप्रेंटिस संघ सदस्यों द्वारा एक बैठक
इस खबर को शेयर करें...

जोहेरगढ़ सेक्टर – 4 में विस्थापित अप्रेंटिस संघ सदस्यों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस्पात मंत्री के पार्टी (JDS) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन झा विस्थापित अप्रेंटिस संघ सदस्यों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि आप लोगों की जो मांग है, वो जायज़ है। हम जल्द ही आप लोगों के लिए पार्टी नेता सह इस्पात मंत्री से मिलकर पहल करेगे। संघ ने अपनी मुख्य मांग (1)- वैकल्पिक के तौर पर पारा BSL इंप्लाइ HRD पेमेंट BGH मेडिकल, क्वाटर, 60 साल सिक्यूरिटी (2)- बड़ा वैकेंस, उम्र सीमा छूट 45 साल की बात कही। संघ ने कहा कि नियोजन नहीं मिलने तक जीवन यापन जीविका के लिए सर्व प्रथम वैकल्पिक को मैनेजमेंट से दिलाने की मांग की। इस पर श्री झा ने जल्द पहल कराने का भरोसा दिलाया। बैठक मे संघ के सुनील कुमार, आमोद कुमार, चंद्रकांत महतो, दुर्गा महतो, सवाना परवीन, अजय कुमार महतो, सुरेंदर महतो, जानकी महतो, मुरारी सिंह, अनीता कुमारी, परतोश कुमार व दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *