नियोजन की मांग पर अड़े रैयतों ने एथनॉल कंपनी का गेट किया जाम

नियोजन की मांग पर अड़े रैयतों ने एथनॉल कंपनी का गेट किया जाम
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बोकारो औधोगिक क्षेत्र के ईस्टर्न इंडिया सीमेंट (एथनॉल फैक्ट्री) के गेट को स्थानीय रैयतों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन के लिए जाम कर दिया। जमीन के मूल रैयत युवाओं का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय से युवाओं को बरगलाया जा रहा है। आखिरकार युवाओं ने टाइगर फोर्स नेता सह भाजपा बालीडीह मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में कंपनी गेट जाम करने के लिए कदम बढ़ाया। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। हम अपना हक अधिकार लिए बिना यहां से उठने वाले नहीं हैं।

युवा नेता अविनाश कुमार सिंह

बताते चले कि बालीडीह थाना अंतर्गत बोकारो औद्योगिक क्षेत्र है, जहां छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां लगी हुई है। यहां जब रैयतों से जमीन अधिग्रहण किया गया था, तब रैयतों को नौकरी और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया गया था। एक समय तक तो बीएसएल प्रबंधन विस्थापितों के लिए विशेष कर चतुर्थ श्रेणी को लगभग सुरक्षित रखा गया था। विगत कुछ वर्षों में बीएसएल ने विस्थापितों की बहाली लगभग बंद जैसे हालात में है। ऐसे में विस्थापितों रैयतों द्वारा बियाडा क्षेत्र में उनकी पुस्तैनी जमीन पर कारखाना लगने पर नियोजन की मांग करते हैं। लेकिन कंपनी प्रबंधन की अनदेखी के कारण आंदोलन करने को विवश होते है। एथनॉल कंपनी प्रबंधन पर भी रैयतों ने वादाखिलाफी व नियोजन न देने की बात कह अनिश्चितकालीन गेट जाम कर बैठ गए।

रैयतों का कहना है कि पिछली बार जब कंपनी से वार्ता हुई थी तो कागजात के आधार पर 14 लोगो का वेरिफिकेशन में सही पाया गया गया था। लेकिन अब कंपनी के द्वारा फिर एक शर्त रख दिया गया और खाता वाइस नियुक्ति की बात कंपनी के द्वारा की गई। ऐसे में बार बार हमें वार्ता और कागज के नाम से छला जा रहा है जो अब नहीं चलेगा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *