गिरते कानून व्यवस्था खिलाफ फूटा गुस्सा: BJP ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर जताया विरोध
Bokaro : चास महावीर चौक पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने CM का पुतला फूंककर झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और प्रशासनिक दमन करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के राज में न जनता सुरक्षित है और न ही कानून का राज बचा है। हाल ही में चाईबासा के तांबो चौक के पास 27 अक्टूबर को निहत्थे ग्रामीणों पर प्रशासन द्वारा बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज से घबराकर दमन के रास्ते पर चल पड़ी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को अपराधियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि हेमंत सरकार ने अपने दमनकारी रवैये को बंद नहीं किया, तो भाजपा सड़क से सदन तक व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता दमन नहीं, सम्मान चाहती है और भाजपा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने चास में छठ पर्व की संध्या पर आईआरबी जवान अजय यादव की हत्या को भी प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया। कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब जवानों को भी निशाना बना रहे हैं। राज्य में भय और अराजकता का माहौल व्याप्त है।
उपस्थित नेता:
इस मौके पर संजय त्यागी, शंकर रजक, अमर स्वर्णकार, विक्की राय, बिक्रम महतो, परिंदा सिंह, झन्टु दे, माथुर मंडल, कर्मचंद गोप, गोपाल शाह, उदय सिंह, ब्यास रॉय, प्रदीप सिंह, प्रभात, गोपी, त्रिलोचन झा, अरविंद राय, हराधन झरियत, उदय सिंह, आशीष कुमार शर्मा, राजू गोस्वामी, प्रभात महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()

