बोकारो के सेक्टर 2 से 20 जनवरी को गायब महिला का शव चंदनकियारी से बरामद

बोकारो के सेक्टर 2 से 20 जनवरी को गायब महिला का शव चंदनकियारी से बरामद
इस खबर को शेयर करें...

 

अर्धनग्न व अधजला शव के तह तक जाने के लिए हर प्रकार के जांच में जुटी पुलिस

Bokaro:

बोकारो सेक्टर 2A से 20 जनवरी को मर्निंग वॉक के लिए निकली करीब 55 वर्षीय महिला नमीता देवी का शव सोमवार को चंदनकियारी से बरामद हुआ। महिला का शव सीएचसी चंदनकियारी के बगल स्थित इंदटांड में स्थित सुनसान तालाब के बगल में झाड़ियों से हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी बोकारो हरविंदर सिंह समेत कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल घटना स्थल पहुंच। शव की शिनाख्त के लिए सेक्टर टू से गायब महिला के पुत्र को बुलाया गया। मृतका के दांत व चूड़ियों देखकर उसने अपनी मां के रूप में शव की पहचान की।
अर्धनग्न अवस्था में अधजला शव- पुलिस को शव अर्धनग्न व अधजला अवस्था में मिला। इसको लेकर बोकारो एसी ने एफएसएल जांच के साथ डॉग स्कायाड व अन्य तकनीकि टीम को जांच के बुलवाया। जिसके माध्यम से पुलिस घटना के तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी कुछ भी स्पष्ट करने की बात कह रही है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए बोकारो साथ लाई है।


महज कुछ किलोमीटर दूरी पर है, मृतका का मायका- मृतका के पुत्र ने बताया कि महज कुछ किलोमीटर की दूर पर ही पुरूलिया जिला सीमा है। जहां के पाड़ा थाना के अंतर्गत पोड़ासिड़ी में मृतका का मायका है। संभवत: महिला अपने घर से बिना किसी को सूचना दिये अपना मायका जा रही थी। पुत्र ने बताया कि वे बिना बताए हर दिन की तरह सुबह टहलने निकली थी, जिसके बाद से लापता हो गई। 20 जनवरी को ही सिटी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी।

बोकारो एसपी ने कहा कि महिला के शव की अवस्था देखकर प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि महिला के साथ कुछ गलत किया गया है। साक्ष्य छूपाने के उद्देश्य से महिला की हत्या की गई है। साथ ही उसे जलाने का भी प्रयास किया गया है। जिसके कारण महिला के शव में कई जगल जलने का निशान है। शव के आसपास महिला के कपड़े को भी जलाया गया है। बाकी अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल अपराधी को हर हाल में सजा दिलाने का काम करेंगी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *