छठ घाट पहुंच कर बोकारो विधायक ने किया निरीक्षण

छठ घाट पहुंच कर बोकारो विधायक ने किया निरीक्षण
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चास नगर निगम का प्रवास कर शहर में स्थापित विभिन्न छठ घाटों में पहुंच कर स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह सूर्या चौक, कुंवर सिंह कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी क्षेत्र पहुंची। उन्होंने नगर निगम, सेल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने छठ पूजा के अवसर पर विधानसभा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छठ को सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कामना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने छठी मैया से सभी के लिए कल्याण और समृद्धि का आशीर्वाद माँगा है।

इस दौरान विधायक श्वेता सिंह ने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी दर्शाती है, क्योंकि यह पर्व देश भर में मनाई जाती है। श्रीमती सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हम सभी के लिए आस्था का विषय है। व्रत करने वाले लोगों की विधानसभा में एक बड़ी आबादी निवास कर करती है, जिनकी सेवा करना हमारा धर्म है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *