सड़क हादसे में बाल बाल बचा चालक

सड़क हादसे में बाल बाल बचा चालक
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: चास, प्रतिनिधि

बुधवार शाम के समय पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एनएच 32 पर काण्ड्रा पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना हो गई। पुरूलिया से धनबाद जाने के क्रम में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक बाल बाल बच गया। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच गश्ती वाहन को एक कार (जेएच 10 एस 4655) ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार के आगे का शीशा पूरी तरह चकनाचुर हो गया। कार चलक ने बताया कि आगे चल रहा वाहन अचानक रूक गया। जिस कारण दुर्घटना घटी। हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी।

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *