नगद 8 लाख सहित 433 अवैध विदेशी शराब की पेटी के साथ चार वाहन जब्त

नगद 8 लाख सहित 433 अवैध विदेशी शराब की पेटी के साथ चार वाहन जब्त
इस खबर को शेयर करें...

अवैध शराब कारोबार में संलिप्त बालीडीह थाना क्षेत्र के दो व जरीडीह क्षेत्र निवासी एक गिरफ्तार

Bokaro : 
बेरमो अनुमंडल के जरीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लगी एक 1109 ट्रक जेएच 09 टी 3898), एक पिकअप वैन (जेएच 01ई जेड 2272), एक छोटा हाथी टेंपो (जेएच 09 ए डब्लू 3836) तथा एक हुंडई क्रेटा कार (जेएच 01ए वाई 3875) जब्त किया। इन वाहनों से पुलिस ने 433 कार्टून अवैध 4000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने क्रेटा कार से नगद 8 लाख रुपए भी बरामद करने में सफलता हासिल की। इस अवैध कारोबार में संलिप्त 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई – 2 फरवरी बोकारो पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप सुगर एंड स्पाइस होटल के समीप गली में अवैध अंग्रेजी शराब से लदी एक ट्रक खड़ी है। जिस ट्रक के माल को छोटी-छोटी वाहनों में लोड कर विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच किनारे होटल के गली में पहुंची। ट्रक व पिकअप वैन से 433 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं कार से नगद 8 लाख रुपए भी बरामद करते हुए जब्त कर लिया।
 बालीडीह थाना क्षेत्र से दो और जरीडीह क्षेत्र से एक गिरफ्तार – इस अवैध कारोबार से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें बालीडीह थाना क्षेत्र के निवासी विनोद गोस्वामी (उम्र 38 वर्ष), जरीडीह थाना क्षेत्र के निवासी फुलेश्वर मरांडी (उम्र 35 वर्ष) तथा बालीडीह थाना क्षेत्र के ही दीपक पांडेय (उम्र 64 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपियों पर झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है, आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी में शामिल – इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. विपिन चन्द्र मंडल, पु.अ.नि. मनीष कुमार सिंह, पु.अ.नि. राकेश कुमार दास, पु.अ.नि. ज्योति कुमार, पु.अ.नि. विकास कुमार सिंह, तकनीकी शाखा से कर्मचारी महतो, सागर महतो, मोहन अंसारी, अजीत मुर्मू सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *