चलकों के सम्मान में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करें सरकार

चलकों के सम्मान में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करें सरकार
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र वियाडा में राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस पर ओल ड्राइवर कल्याण संघ का जिलास्तरीय सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि वर्तमान में 22 करोड़ की आबादी ड्राइवरों की है। लेकिन इनके खुशहाल जीवन को लेकर आज तक किसी जिम्मेवारों ने सूद लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।हर साल ड्राइवर के हक अधिकार व सम्मान में 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस मनाया जाता है। सरकार इस दिन को सरकारी कैलेंडर में दर्ज कर उनके सम्मान में एक दिन अवकाश की घोषणा करनी चाहिए। कहा कि ड्राइवरों का पूरा जीवन राष्ट्र के आर्थिक विकास में चला जाता है। लेकिन जो उन्हें सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिलता है।

जिलाध्यक्ष यादव ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि कार्य के दरम्यान अगर कोई ड्राइवर दिव्यांग हो जाय तो परिवार का भरण पोषण के लिए 10 लाख व मृत्यु हो तो 20 लाख रुपए मुआवजा स्वरूप आश्रित परिवार को देने की मांग की। वह चालकों से कार्य 8 घंटा ही लिया जाय।देश में ड्राइवरों के लिए पुनर्वास कानून बनें और केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ से अच्छादित किया जाय।संघ ने इस दौरान पुराने चालकों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर कर सम्मानित किया।

समारोह को संघ के जिला उपाध्यक्ष जियाउद्दीन ख़ान, सचिव मुकेश सिंह,सौरव मल्लिक, रंजीत सिंह, प्रेम राय,लक्ष्मण कुमार, फिरोज़,विरेंदर सिंह,छोटू यादव, धनेश्वर यादव आदि ने विचार व्यक्त की।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *