चित्रगुप्त पूजा पर कसमार में भव्य भक्ति जागरण

चित्रगुप्त पूजा पर कसमार में भव्य भक्ति जागरण
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: प्रतिनिधि

बोकारो के कसमार  में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने किया। उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और संस्कार के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से परंपरा आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष अमरदीप महाराज और नीरज भट्टाचार्य विशेष अतिथि रहे। कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने मंच से गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया। पूरी रात चले जागरण में भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति के कपिलेश्वर प्रसाद वर्मा, सुमनेश्वर प्रसाद वर्मा, निरंजन वर्मा, आनंद वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ पूजा संपन्न हुई। पूरा क्षेत्र जय श्री चित्रगुप्त के जयघोष से गुंजायमान रहा।

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *