सेक्टर-12 के चौधरी चरण सिंह मोड़ पर आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जल कर राख
Bokaro:
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह मोड़ के पास अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानें जल कर राख हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है, जब अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग की लपटें उठने लगी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, आग भीषण रूप लेगी चली गई। एक के बाद एक आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गई। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस बीच लोग आग बुझाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करते रहे।
घटना की सूचना पर सेक्टर-12 थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के कार्य में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग किस कारण लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानों में रखे सामान के जलने से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही
![]()

