कुर्मीडीह हनुमान मंदिर में हनुमत महायज्ञ संपन्न, बुधवार को भंडारा 

कुर्मीडीह हनुमान मंदिर में हनुमत महायज्ञ संपन्न, बुधवार को भंडारा 
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

कुर्मीडीह स्टेशन रोड स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 5 दिवसीय महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। आयोजित हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ 19 फरवरी को कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ था। यज्ञ समाप्ति के बाद शाम को प्रवचनकर्ता पं आरती द्विवेदी भजन गाकर माहौल में भक्ति रस से लोगों को सराबोर कर दिया। इस बीच मौजूद श्रद्धालुओं ने सद्भाव के साथ एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली खेली।

इस दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी, यज्ञमान मिथलेश कुमार सिंह सह पत्नी निक्की देवी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि हर बार पूर्णाहुति के दूसरे दिन भंडारा का आयोजन होता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मंदिर प्रांगण में भंडारा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति सचिव विमलेश यादव, निराला शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष उमा शंकर, सहित छोटे लाल, सुरेंद्र प्रसाद, विपीन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, दरोगा यादव, श्रवण कुमार, नारायण, अमित, जितेंद्र, मौली सिंह, विकास यादव, राजकुमार, अनुज, रवि, सोनू बाबू, प्रदीप सेठ, राहुल, अमन, विक्की साह सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *