निरंकारी बाबा के जन्मदिन पर सेवादल ने जैनामोड़ में चलाया सफाई अभियान

निरंकारी बाबा के जन्मदिन पर सेवादल ने जैनामोड़ में चलाया सफाई अभियान
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

23 फरवरी को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर बांधडीह व टांड़ मोहनपुर में सेवादल के भाई बहनों व साध संगत ने रविवार को सफाई अभियान चलाया।इस दौरान अभियान में शामिल सेवा दल व महात्माओं ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया । इससे पूर्व सभी सेवादारों की ओर से निरंकार प्रभु से प्रार्थना की तथा शपथ ली कि हम सब मिलकर पर्यावरण की सफाई रखेंगे।यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी के मानवता, प्रेम एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना ही लक्ष्य था। साफ़ सफाई अभियान के दौरान टांड़ मोहनपुर पंचायत के छठ घाट तलाब व रास्ते की सफाई की गई।सेवादल के भाई बहनों व साध संगत ने बड़े ही उत्साहित हो अभियान में शामिल हुए।

सेवा दल के संचालक निवास वर्णवाल ने कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है। गुरु बचनों का पालन करना और जीवन में अपनाना ही सच्ची गुरु पूजा है। अभियान में सेवादल के संचालक महात्मा ब्रह्मदेव ,राजेश कुमार,राजेश्वर , बलराम , धर्मेंद्र , कन्हैया ,भोला, दिलीप ,ज्ञान रंजन , काली , सन्तोष , विकी, गोपाल , लव ,कुश , अनुज ,अनुराग , सीमा , नीलम , सोनिया ,पूजा ,शिखा ,सुदीक्षा, मंजु , सुमन , रिया , सुरौधनी, माया , कुमकुम , लक्ष्मी ,उर्मिला , स्वीटी , कुंती आदि शामिल थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *