पाटिल फैक्ट्री में ऊपर से गिरकर मौत, 14 लाख मुआवजा मिला
Bokaro:
बोकारो जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाटिल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में कार्यक दौरान एक 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक आशुतोष कुमार राय बोकारो के झोपड़ी कॉलोनी निवासी था, जो मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला था। मजदूर की मौत पर मुआवजा दिलाने के लिए मंगलवार को कंपनी प्रबंधन के साथ झामुमो ने मंटू यादव, भाजपा सह टाइगर फोर्स नेता अविनाश कुमार सिंह ने अगुवाई की। इस दौरान मंटु यादव ने फैक्ट्री प्रबंधन की सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज जताई। उन्होंने ने प्रबंधन पर मजदूरों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही झारखंड सरकार के औद्योगिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की बात कही। कहा कि लापरवाह कंपनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरुरत पड़ी तो फैक्ट्री के गेट पर ताला जड़ने का काम किया जाएगा। बता दें कि सोमवार बी शिफ्ट में आशुतोष कुमार शेड के ऊपर काम कर रहा था। जहां सीट टूट गया और आशुतोष सीट के साथ शेड के नीच मशीन में आकर गिर गया। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुआवजे पर बनी सहमति-
मंटु यादव व अविनाश सिंह के पहल पर वार्ता के बाद, पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने मृतक के परिजनों को कुल ₹14 लाख का मुआवजा देने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, ओपी थाना प्रभारी, लालमोहन हेंब्रम, रामदयाल सिंह, मस्तान अंसारी, फिरोज अंसारी, अशोक हेंब्रम, धनेश तूरी, पिंटूराजा, शंभू गुप्ता, विनोद यादव, कृष्ण कुमार, हीरालाल सोरेन, लखी गोस्वामी, अशोक सोरेन, सुधीर मांझी, दीपक कुमार, और धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।
![]()


