प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 सहित यात्री सुविधाओं में और बढ़ोतरी को तत्पर रेलवे: विनीत कुमार एआएएम 

प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 सहित यात्री सुविधाओं में और बढ़ोतरी को तत्पर रेलवे: विनीत कुमार एआएएम 
इस खबर को शेयर करें...

पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत, रेलवे कर्मचारी व आरपीएफ सहयोग के लिए सक्रिय

Bokaro:

दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष मीडिया टूर का आयोजन किया गया। इस मीडिया टूर का नेतृत्व क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (ARM)/बोकारो विनीत कुमार ने किया गया। मीडिया से मुखातिब होते हुए एआरएम ने रेलवे द्वारा बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बखान किया गया। साथ ही भविष्य में यात्री सुविधाओं में होने वाली बढ़ोतरी के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि बोकारो रेलवे स्टेशन में चल रहे नवीनीकरण का कार्य अगले वर्ष मार्च अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण दिसंबर माह तक पूरा होना संभव नहीं दिखता है।

आगामी वर्षों में बोकारो में प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 – एआरएम विनीत कुमार ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा से तत्पर रहा है। बोकारो स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 की आधारशिला रखने के लिए कागजी प्रक्रिया प्रोसेस में है। वहीं, स्टेशन पर ट्रेन आने के घंटों पहले पहुंचने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन गेट समीप होल्डिंग एरिया बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफार्म पर उन्हीं यात्रियों प्रवेश देने की अनुमति है, जिनका ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचने वाला है।

वाशिंग लाइन के लिए हो चुका सर्वे – उन्होंने कहा कि बोकारो रेलवे क्षेत्र में वाशिंग लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।इसके बाद विजिबिलिटी और एसेसमेंट के बाद आगे का काम आरंभ होगा। वाशिंग लाइन बनने के साथ ही बोकारो से कई पैसेंजर ट्रेनों के आरम्भ होने की संभावना बन जाएगी। इस कार्य के लिए यहां के जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत है। वहीं, एक प्रश्न के जवाब में कहा कि विशेष शहर व स्थान के लिए ट्रेनों की उपलब्धता पब्लिक डिमांड पर ही संभव है। दूसरा रास्ता जनप्रतिनिधि के माध्यम से होकर गुजरता है।

पूजा में भीड़ को देखते हुए हेल्प डेस्क – कहा कि बोकारो रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ द्वारा संचालित एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां लोग अपने छूटे हुए सामान्य व साथी से संबंधित जानकारी देकर सहयोग पा सकते हैं। सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग प्रबंध किया गया है।

रेलवे क्वार्टर की मरम्मत में आई गति – कहा कि इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बोकारो रेलवे क्वार्टरों की मरम्मती व मेंटेनेंस कार्य को गति देने के लिए एजेंसी हायर की गई है। जिसके माध्यम से रेलवे के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मती को गति मिलेगी। कॉलोनी में जिला पुलिस के सहयोग से होने वाली चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है। सुरक्षा के अन्य इंतजाम के लिए भी प्रयास जारी हैं।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *