….आपके बच्चों को बेरोजगार करने वालों को सत्ता से करें बेदखल
चंदनकियारी :
भाजपा के चंदनकियारी प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह चुनाव चंदनकियारी के सम्मान का चुनाव है। जिस सरकार ने पांच वर्ष में केवल प्रश्न पत्र बेचने का काम किया। एक नौकरी नहीं दी। आपके बच्चों को बेरोजगार रखने वालों को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। पांच वर्ष में सरकार ने केवल जनता को ठगने का किया है। इस बार का विधानसभा चुनाव विधायक बनने के लिए नहीं है बल्कि झारखंड को बचाने के लिए है। पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा में झारखंड को लूटने का काम किया है, इस लूट और महाठग सरकार से राज्य की जनता को मुक्ति दिलाने का इस बार चुनाव होना है। वही वर्तमान सरकार ने सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर न सिर्फ झारखंड को 5 साल पीछे धकेलना का काम किया, बल्कि यहां के खनिज संपदा को भी लूट कर अपने तिजोरी भरने का काम किया है। इस बार का चुनाव ऐसे ही लोगों से झारखंड को बचाने का है।नेता प्रतिपक्ष ने फुसरो (लंका) गांव में जनसंपर्क किया। वृद्धों का आशीर्वाद लिया। चंदनकियारी के कुर्रा मंडल क्षेत्र के पुंडरु गांव में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
![]()


