बदहाल बूढ़ी बांध बन रहा जुआड़ियों का अड्डा

बदहाल बूढ़ी बांध बन रहा जुआड़ियों का अड्डा
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: चास प्रतिनिधि

छठ पूजा को देखते हुए चास नगर निगम क्षेत्र में तालाब की साफ सफाई जोर शोर से चल रही है। लेकिन नगर निगम के वार्ड नंबर 17 राम रूद्र स्कूल के पीछे बेंदीटाड में स्थित बूढ़ी बांध अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। कुछ साल पहले निगम के द्वारा इस तलाब में सौंदर्यीकरण के लिए अच्छी रकम खर्च की गई। तालाब के चारों ओर लोहे की रेलिग लगई गई थी, बैठने के लिए जगह जगह सीमेंट के सीट लगए गऐ थी। समय के साथ लापरवाही और देख रेख ना होने से तलाब के चारो ओर घाटों में कांटेदार झाड़ी हो गई है, स्ट्रीट लाइटें बंद पडी है। तालाब का पानी भी दुषित हो गया है। सौंदर्यीकरण के लिए निगम के लाखो रूपए बरबाद हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा की शाम के समय नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है।

 

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *