टूटी कलवट से कोलबेंदी के पथिकों की बढ़ी परेशानी

टूटी कलवट से कोलबेंदी के पथिकों की बढ़ी परेशानी
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

चास प्रखंड के कोलबेंदी पंचायत अंतर्गत हरीलागोड़ा गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर बनी कलवट का अधिकांश हिस्सा टूट चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है। टूटे हुए कलवट के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसकी मरम्मती को पंचायत, प्रखंड या जिला स्तर पर को कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर मोड़ के साथ-साथ बांस की झाड़ियां भी हैं, जिससे गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी को पार करने में काफी दिक्कत होती है। कहा कि दिन में तो सूरज की रौशनी के कारण किसी तरह पार कर लेते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में खतरा बढ़ जाता है। यहां कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगा कि राहत की रौशनी मिले। घुमावदार मोड़ और झाड़ियों के कारण हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग को इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की चुप्पी समझ से परे है। इस समस्या का समाधान कब और कौन करेगा, उस वक्त और मसीहा का इंतजार के सिवाय हमारे पास दूसरा रास्ता नहीं है।

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *