चिरा चास से चोरी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

चिरा चास से चोरी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र से चोरी गई एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी गई स्कूटी के साथ चोरी करने के लिए उपयोग में लाई गई एक अन्य लाल रंग की स्कूटी भी बरामद किया। इस मामले में गिरफ्तार आमीर असरफ व जुल्फिकार खान दोनों गौस नगर भर्रा बस्ती का निवासी है। यह जानकारी चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने दी।
क्या है मामला –
 18 अक्टूबर 2025 को भाई काका कंपलेक्स, चीरा चास निवासी वादी कुमार सौरभ, पिता संजय शर्मा ने आवेदन देकर उनके गैरेज से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। अज्ञात चोरों द्वारा चुराई गई ब्लू रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी की बरामदगी के लिए पुलिस ने एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। चिरा चास थाना प्रभारी पु.अ.नि. चंदन कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। तीन दिन के अंदर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी दल में शामिल –
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार दुबे,  राजेश्वर पासवान, विक्रम कुमार, राजकपुर सेठ, पिंटू कुमार शाही, जाकिर हुसैन, और मार्सल चटर्जी सहित पुलिस बल के अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *