बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत दो ठेका मजदूर झूलसे

बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत दो ठेका मजदूर झूलसे
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो स्टील प्लांट में शनिवार की शाम करीब 5को एसएसडी विभाग के स्लैग मिल में काम के दौरान दो मजदूर झूलस गए। दोनों एस एन इंटरप्राइजेज के मजदूर हैं। एक का नाम अमन मरांडी और दूसरे का नाम सरोज बताया जा रहा है। दोनों बुरी तरह झूलसे है। दोनों का इलाज चल रहा है। बताते चलें कि विगत कुछ महीने के अंदर रह पहली, दुसरी नहीं बल्कि 4थी या 5वीं घटना है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण मजदूरों की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठने लगा है। जिला प्रशासन भी हर बार जांच का दावा तो करती है, लेकिन न तो परिणामस्वरूप किसी अधिकारी को दंडित किया जाता और आम जनता को जांच का रिजल्ट मिल पाता है। ऐसे में ठेका कर्मचारियों के अंदर ठेकेदार और अधिकारी का भय बढ़ता ही जाता है।

बोकारो स्टील अनाधिशासी संघ अध्यक्ष हरि ओम ने बताया कि यह सरासर सावधानी हटी दुर्घटना घटी को दर्शाता है। लगातार हो रही दुर्घटना इस बात का संकेत है। बार-बार घट रही इस प्रकार की घटनाओं से प्लांट के कर्मचारी, ठेकाकर्मी दहशत में है। परिवार के लोग चिंतित रहते हैं। चीफ का फैक्ट्री इंस्पेक्टर को विगत कुछ महीनो में हुई घटनाओं की जांच के लिए लिखा था। आने वाले समय में सॉन्ग फोरेंसिक जांच की मांग करेगी। साथी सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जनहित याचिका दायर किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा हुई जांच की रिपोर्ट कहां जाती है इसकी जानकारी नहीं होती है। जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, व्यवस्था नहीं सुधरेंगी। कंपनी जब उत्पाद और उत्पादकता की तुलना वैश्विक स्तर पर करते हैं, तो कंपनी को उस स्तर का सुरक्षित माहौल की नैतिक जिम्मेदारी भी लेनी होगी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *