सांसद के दबाव में बीएसएल प्रबंधन ने मृतक के परिजन को सौंपा नियुक्ति पत्र
Bokaro:
बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के ट्रैफिक विभाग में कार्यरत बालीडीह गोस्वामी टोला निवासी प्रदीप कुमार गोस्वामी की Bokaro General l Hospital में इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन परिजनों ने शव लेने इंकार कर दिया। परिचय नियोजन की मांग पर अड़े रहे। सोमवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पहुंचे। प्रबंधन से वार्ता कर मृतक की पत्नी लीलावती देवी को जॉइनिंग लेटर दिलाया। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह के प्रयासों की सराहना की। बता दें कि अविनाश सिंह करीब डेढ़ माह से इस विषय को लेकर सांसद के संपर्क थें। प्रदीप गोस्वामी की मृत्यु की सूचना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह व आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो सहित अन्य मृतक के परिजनों के साथ खड़े रहे।
2023 में दुर्घटना के बाद इलाजरत थें प्रदीप गोस्वामी – मृतक के एकलौते पुत्र मोनू गोस्वामी ने कहा कि 6 दिसंबर 2023 को प्लांट में ड्यूटी के दौरान उनके पिता चोटिल हुए थे। सर और कमर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें बीजीएच में एडमिट कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। इन दो वर्षों में वे ड्यूटी जाने की स्थिति में नहीं लौट सके। इस बीच किडनी फेलियर से लेकर अन्य तरह की परेशानी उत्पन्न हो गई। तीन बार बोर्ड भी हुआ। इसके बावजूद बोकारो स्टील प्रबंधन ने उन्हें अनफिट घोषित नहीं किया। अंततः वे परिवार को छोड़कर चले गए। कहा कि अभी एक बहन का विवाह करना बाकी है।
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन यहां के लोगों के साथ छलावा कर रहा है। प्लांट में दुर्घटना में घायल के परिजनों को भी न्याय देने में आनाकानी किया जाता है। अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों को लेकर भी उच्चाधिकारी केंद्र को गलत जानकारी देते है। जबकि प्लांट प्रबंधन को प्लांट के विस्तारिकरण पर फोकस करना चाहिए। विस्थापितों को उनका वाजिब हक देना चाहिए।
![]()

