बड़े बेटे ने मना किया तो छोटी बहू ने ससुर को दी मुखाग्नि

बड़े बेटे ने मना किया तो छोटी बहू ने ससुर को दी मुखाग्नि
इस खबर को शेयर करें...

बोकारो में रह रही दोनों ननदें भी अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंची

Bokaro:

बोकारो के सेक्टर 9 निवासी एक घर की छोटी बहू ने मरणोपरांत अपने ससुर का मुखाग्नि दी। मृतक 80 वर्षीय शोभाकांत ठाकुर सेक्टर 9 ए स्ट्रीट 2 के निवासी थें। विगत कुछ वर्षों में बीमार चल रहे थे। बीती रात हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे को इसकी सूचना दी गई। बेटा नहीं पहुंचने पर छोटी बहू ने अंतिम संस्कार का रस्म अदायगी की।

छोटी बहू नुतन तन्नू ने कहा कि भैंसुर को ससुर जी की मौत की सूचना देने पर उन्होंने मुखाग्नि करने से मना कर दिया। मेरे पति संजय का देहांत पहले ही हो चुका है। एक माह पूर्व सासू मां भी हार्ट अटैक से दुनिया छोड़ चली गई। ऐसे में बहू होने के नाते मैंने अपना कर्तव्य निभाया। कहा कि हम लोग दरभंगा जिला के रहने वाले है। वर्षों से सेक्टर 9 में रहते हैं। कहा कि दो ननद भी बोकारो में ही रहती है, लेकिन कोई भी अंतिम संस्कार करने आगे नहीं आया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *