JMM का सदस्यता अभियान कुर्मीडीह में, हेमंत सरकार के प्रति गहरा विश्वास

Bokaro :आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कुर्मीडीह में सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की शुरुआत महानगर संयोजक मंटू यादव द्वारा की गई। मंटू यादव ने इस अवसर पर कहा कि कुर्मीडीह और बालीडीह क्षेत्र झामुमो का गढ़ है और यहां के प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को झामुमो से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
मंटू यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की ‘मइंयां सम्मान योजना’ से हर गरीब को लाभ मिल रहा है, जिससे सरकार की लोकप्रियता और विश्वास में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति गहरी निष्ठा है और यह क्षेत्र हमेशा झामुमो का मजबूत गढ़ रहेगा।
इसके साथ ही मंटू यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में सरकार नहीं बनी तो केंद्र सरकार रेलवे और सेल के माध्यम से गरीबों को उजाड़ने का निर्देश दे सकती है। हालांकि, झामुमो इस तरह के कदमों को कभी सफल नहीं होने देगा और जनता के हक की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग झामुमो से जुड़े और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।