बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ के बने अशोक यादव अध्यक्ष, मो. अलाउद्दीन महासचिव पद पर बरकरार
Bokaro:
बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया. इस चुनाव में 159 में से 145 मतदाताओं ने मतदान किया. सुबह 8 बजे से वोटिंग प्रक्रिया आरंभ हुई, जो अपराह्न 3 बजे तक चली. शाम को मतगणना का काम पूरा हुआ.
जानकारी देते हुए, चुनाव पर्यवेक्षक मदनमोहन
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक यादव 76 वोट पाकर विजय हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार वर्मा को 62 तथा जाफिर अंसारी को 5 वोट मिला. वहीं, महासचिव पद पर चालकों ने एकबार फिर मोहम्मद अलाउद्दीन विजय रहे. उन्हें 108 वोट मिला, जबकि चंद्रशेखर गुप्ता को 38 वोट मिला. जबकि मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए.
बता दें कि महासचिव पद पर 8 वर्षों से मोहम्मद अलाउद्दीन सबके पसंदीदा उम्मीदवार रहें हैं. वहीं, अशोक यादव 5 वर्ष बाद अध्यक्ष पद पर आसीन हुए.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चालकों के हित में काम करने की बात कही. कहा कि जिस भरोसे से यहां के चालक साथियों ने जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी इमानदारी से निर्वाह करूंगा. इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सहित समस्त चालक उपस्थित थे.

