स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी सामानों का विराट विरोध प्रदर्शन एवं वहिष्कार रैली का आयोजन

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी सामानों का विराट विरोध प्रदर्शन एवं वहिष्कार रैली का आयोजन
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: भारत माता की जय, जय स्वदेशी- जय जय स्वदेशी, अमेजन… बॉयकॉट- बॉयकॉट , फ्लिपकार्ट… बॉयकॉट- बॉयकॉट, चाइनीज समान…बॉयकॉट- बॉयकॉट, ऑनलाइन शॉपिंग…बॉयकॉट- बॉयकॉट, तुर्की समान… बॉयकॉट- बॉयकॉट आदि नारों के साथ विदेशी सामानों का विराट विरोध प्रदर्शन एवं वहिष्कार रैली गांधी चौक से सिटी सेंटर, सेक्टर 4 तक स्वदेशी जागरण मंच ,बोकारो के जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निकाला गया। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी में 10% हिस्सेदारी रखने वाले खुदरा व्यापार जो भारत में 8% एम्प्लॉयमेंट जेनरेट करता है को निगल जाने को आमदा है, विश्व की बड़ी अमेरिकन ऑनलाइन मार्केट कंपनियाँ अमेजन एवं फ्लिपकार्ट। उन्होंने कहा कि आईबीईएफ की रिपोर्ट के अनुसार दिसम्बर 22 में 7.8 बिलियन ट्रांजेक्शन प्रतिदिन इकॉमर्स पर पाए गए हैं, भारत में बढ रहे ऑनलाइन शॉपिंग व्यापार का आकलन यह है कि वर्ष 2030 तक इ मार्केट 500 मिलियन क्रॉस कर जाएगा जो वर्ष 2020 तक 150 मिलियन तक था। कुल खुदरा बाजार में इ कॉमर्स खुदरा की हिस्सेदारी 2018 के 4%से बढ़कर 2023 में 8% हो गईं है और 2028 तक 13 – 15%तक पहुंचने की संभावना है। बड़ी इ कॉमर्स कंपनियां अनैतिक तरीकों का उपयोग करके अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश कर रही है और पारंपरिक दुकानदारों और छोटी इ कॉमर्स फर्मो को प्रतिस्पर्धा से बाहर कर रही है। इन कंपनियों की रणनीति यह है कि वे भारी छूट देकर उपभोक्ताओं को लुभाती है और घाटा उठा कर किसी तरह बाजार पर कब्जा कर लेना चाहती है। उसके बाद उनकी मनमर्जी से वो उपभोक्ताओं को लूट सकें। धीरे-धीरे इन कंपनियों ने भारतीय उपभोक्ताओं को एक लत सी लगा दी है इसके कारण भारतीय बाजार मंदी की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रीटेल व्यापरियों एवं व्यापारी संगठनों ने 01 मई से फ्लिपकार्ट, अमेजन, वालमार्ट का विरोध प्रदर्शन एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत छोड़ो अभियान चला रही है। सरकार से माँग करती है कि प्रतिस्पर्धा कानून 2002 में अमेंडमेंट कर ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं एवं छोटे ट्रेडर्स के हितों की रक्षा के प्रावधान जोड़ें जाएं तथा सरकार एवं भारत के आम जन इन विदेशी कंपनियां के सभी उत्पादों का पूर्ण वहिष्कार करे। विदेशी वस्तुओं के वहिष्कार कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच एवं अन्य अनुषंगी संगठनों के सदस्यों,विभिन्न व्यपारिक संगठन के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विरोध किया। बहुराष्ट्रीय कंपनियां… वापस जाओ- वापस जाओ का नारा बुलंद किया एवं स्थानीय दुकानदारों से ही समान खरीदने का निवेदन किया। जिससे प्रांत समृद्ध होगा और जब प्रांत समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वदेशी मेला प्रमुख शचीन्द्र कुमार बरियार ,पूर्व विधायक बिरंची नारायण ,भारतीय मजदूर संघ के कृष्णा राय, प्रांतीय संपर्क प्रमुख अजय चौधरी, प्रांतीय मेला प्रमुख दिलीप वर्मा,किशोर कुमार बोराल, जयशंकर प्रसाद, कुमार संजय, ,अंजनी कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, ददन प्रसाद, विवेकानंद झा,सुजीत श्रीवास्तव ,सुरेश सिन्हा,संजीव कुमार, मनीष श्रीवास्तव, संजय कुमार, अवधेश सिंह, बिनोद चौधरी, राकेश रंजन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें। अहमदाबाद विमान हादसा मे मारे गए लोगों के प्रति स्वदेशी जागरण मंच भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *