झारखंड आंदोलनकारियों को मिले पहचान व प्रशस्ति पत्र 

झारखंड आंदोलनकारियों को मिले पहचान व प्रशस्ति पत्र 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में JASM बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल-आज दिनांक 19 अगस्त 2025 समय दिन लगभग 2:00 बजे बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा से भेंटकर एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उपायुक्त बोकारो से मांग किया गया कि वर्ष 2018 से एवं इससे पूर्व के वर्षों का एवं वर्तमान तक झारखंड सरकार द्वारा चिन्हित एवं अधिसूचित अलग राज्य आंदोलनकारियों को बोकारो जिला प्रशासन द्वारा मान- सम्मान, प्रशस्ति पत्र,पहचान पत्र एवं ताम्रपत्र देकर सम्मानित नहीं किया गया है। इसलिए प्रतिनिधि मंडल के ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया है कि बोकारो जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष समारोह आयोजित कर सभी अलग राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया।साथ ही झारखण्ड सरकार के गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन के अपर सचिव ने बोकारो जिला सहित झारखण्ड के सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने पत्र संख्या -14/विविध-19/2024–के आलोक में पत्रांक-3108 रांची दिनांक-30.07.2025 को पत्र द्वारा निर्देशित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा है कि झारखण्ड अलग राज्य निर्माण करने हेतु किए गए आंदोलन के, चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान दिया जाना प्रावधानित है।उक्त पत्र को प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो उपायुक्त को ज्ञापन के साथ प्रेषित किया गया। इस पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पहचान-पत्र, प्रशस्ति एवं आवश्यक कागजातों को प्रेस में प्रिंटिंग करने के लिए दिया गया है, अतिशिघ्र प्रेस से आ जाने के बाद ही सभी चिन्हित एवं अधिसूचित आंदोलनकारियों को पहचान पत्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बोकारो उपायुक्त एवं प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के दौरान अपर समाहर्ता बोकारो मुमताज अंसारी, उप-विकास आयुक्त शताब्दी मजुमदार एवं लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन/जिला ग्रामीण निदेशक मेनका भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा, संरक्षक खिरोधर महतो, जिला कोषाध्यक्ष अमिर शेख, चास प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रखंड सचिव संजय लाल माहथा, जिला उपाध्यक्ष सुनिल महतो, जिला सचिव खगेन्द्र नाथ वर्मा, बोकारो महानगर अध्यक्ष ज्योति लाल महतो, सचिव राम पद महतो, चास नगर अध्यक्ष बिमल चन्द्र महतो, सचिव अनिल सिंह, उपाध्यक्ष दिनबन्धु महतो, दिगम्बर महतो, देवेंद्र गोराईं, भोला महतो, शहीद अंसारी सहित दर्जनों आंदोलनकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *