रखरखाव कार्य को ले गुरुवार को 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक सीटीपीएस चंद्रपुरा मेंटेनेंस कार्य
Bokaro:
प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक डी.वी.सी. (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) द्वारा पावर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस अवधि के दौरान रखरखाव कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके कारण बोकारो के कई क्षेत्रों प्रभावित होंगे।
निम्नलिखित क्षेत्रों की 33 केवी विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी:-
पी.एस.एस. चास, फुधनीडीह (FUDHNIDIH) एवं जैना पी.एस.एस. (Jaina PSS)
इसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी।
![]()

