छठ पर्व के अवसर पर इन स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन

छठ पर्व के अवसर पर इन स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन
इस खबर को शेयर करें...

27 की शाम अपराह्न 2 से 8 एवं 28 की सुबह 3 से 9 तक परिचालन पर अस्थाई प्रतिबंध

Bokaro:

अनुमंडल पदाधिकारी, चास एवं ट्रैफिक डीएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश

आगामी छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, चास एवं ट्रैफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया है आदेश के तहत छठ घाटों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर निर्धारित समयावधि में भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

शहर के प्रमुख घाट – सोलागीडीह तालाब, गरगा पुल, गरगा डैम, सिटी पार्क, जगन्नाथ मंदिर आदि स्थानों पर दिनांक 27.10.2025 को अपराह्न में अस्ताचलगामी सूर्य एवं 28.10.2025 को प्रातः उदियमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 27.10.2025 को दोपहर 14:00 बजे से रात 20:00 बजे तक तथा दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 03:00 बजे से 09:00 बजे तक मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग इस प्रकार हैं:-

– तेलमच्चो सेक्टर-11 मोड़ से सेक्टर-11 की ओर आने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

– पुपुनकी टॉल प्लाजा से जोधाडीह मोड़, चास की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें पुपुनकी टॉल प्लाजा के पास रोका जायेगा।

– तेलगड़ीया मोड़ से जोधाडीह मोड़, चास की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें तेलगड़ीया मोड़ के पास रोका जायेगा।

– आई.टी.आई. मोड़ (फोरलेन) से जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, पिण्ड्राजोरा एवं उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें आई.टी.आई. मोड़, फोरलेन के पास रोका जायेगा।

– पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट से आई.टी.आई. मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट के पास रोका जायेगा।

– बालीडीह से उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें बालीडीह टॉल प्लाजा के पास रोका जायेगा।

– बोकारो स्टील प्लांट एवं माराफारी की ओर से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें उकरीद मोड़ हाईवे के पास रोका जायेगा।

– स्टेशन मोड़ बालीडीह से बालीडीह टॉल प्लाजा की ओर जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन सड़क के दाहिने ओर से रहेगा।

– तेलगड़ीया मोड़ से जोधाडीह मोड़ की ओर जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन सड़क के दाहिने ओर से रहेगा।

इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी छठ घाटों के पहुंच पथ में बड़ी वाहनों का परिचालन अर्घ्य के समय बंद करना सुनिश्चित करेंगे।

 

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *