उपायुक्त ने मनरेगा के तहत 7 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

उपायुक्त ने मनरेगा के तहत 7 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
इस खबर को शेयर करें...

अनुबंध पर 2 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, 2 तकनीकी सहायक एवं 3 तकनीकी सहायक (कनीय) बहाल

Bokaro:
शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया गया, जहां उपायुक्त ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ दायित्व निर्वहन करने को कहा।
कुल सात अभ्यर्थियों को मिला अवसर –
इस अवसर पर उपायुक्त ने अनुबंध के आधार पर कुल सात पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 2 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी – राज कमल, रोहित कुमार, 2 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) – राज किशोर महतो, राजकुमार महतो एवं 3 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) – अंकिता अंशुल, विजय कुमार, शशिभूषण बाउरी शामिल हैं।
ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देने का निर्देश –  उपायुक्त ने कहा कि इनकी नियुक्ति से जिले में मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी तथा ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दें, समयबद्ध ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और कार्यस्थल पर सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखें। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक सह डीपीएलआर मेनका, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दूबे, तथा एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *