सावधान: छठ पर्व को लेकर रविवार को खुलेगा गरगा डैम का फाटक 

सावधान: छठ पर्व को लेकर रविवार को खुलेगा गरगा डैम का फाटक 
इस खबर को शेयर करें...

रविवार अपराह्न 09 से 10 बजे तक निर्धारित है समय, एसडीओ चास ने दी जानकारी

Bokaro:

जिले में अस्था का महापर्व छठ के अवसर पर गरगा डैम का फाटक विशेष रूप से खोला जाएगा ताकि नदी घाट स्वच्छ हो और पर्व पर छठव्रति सुरक्षित और सहज तरीके से पूजा में हिस्सा ले सकें।

इस बाबत शनिवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा ने बताया कि डैम का फाटक रविवार अपराह्न 9 से 10 बजे तक खोला जाएगा। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि इस समय के दौरान नदी तट पर सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने आमजनों से डैम के आसपास भीड़ से बचने – विशेषकर नीचले इलाके के लोगों से जरूरी ऐहतिहात बरतने की अपील की गई है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *