चंदनकियारी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

चंदनकियारी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
इस खबर को शेयर करें...

109 बोतल विदेशी शराब की बोतल‌ के साथ एक गिरफ्ता

Bokaro: प्रतिनिधि 

चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के कुमारडोभा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पश्चिम बंगाल और झारखंड निर्मित कुल 109 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस घटना में संलिप्त स्थानीय निवासी संजय सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चंदनकियारी थाना प्रभारी सरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर यह छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी किसी भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिन पर नियमित पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल से झारखंड में शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, और इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *