आईआरबी जवान की गोली मारकर कर हत्या

आईआरबी जवान की गोली मारकर कर हत्या
इस खबर को शेयर करें...

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग

Bokaro:

बोकारो के चास थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट के समीप सोमवार की शाम आईआरबी जवान करीब 28 अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर शाम की बताई जाती है। इस घटना के बारे क्षेत्र सनसनी फैल गई। मृतक सोनू यदुवंश नगर निवासी लक्ष्मी नारायण का पुत्र था, जो गिरिडीह जिला में पोस्टेड था। इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर उतर गए। इधर पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

मामूली विवाद पर मारी गोली – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि सोनू और बलराम तिवारी के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गया। विवाद के कुछ देर बाद आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ गाय घाट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इससे पहले कि सोनू कुछ समझ पाता आरोपियों ने पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। तीन गोलियां सोनू के पेट में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड – जानकारों की मानें तो आरोपी बलराम तिवारी पहले से आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। जेल भी जा चुका है। इधर, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। हालांकि पुलिस जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *