जरीडीह के बाराडीह बंद क्रेशर से 60 लाख ₹ का नकली अंग्रेजी शराब व ट्रक बरामद

जरीडीह के बाराडीह बंद क्रेशर से 60 लाख ₹ का नकली अंग्रेजी शराब व ट्रक बरामद
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र से उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध नकली शराब जब्त किया गया। जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह क्षेत्र में बंद क्रेशर में शराब से भरी ट्रक बरामद की गई।  ट्रक में 11 सौ बोतल शराब है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है। इसमें संलिप्त आरोपी फरार है। वहीं, उत्पाद विभाग जांच में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि यह शराब बिहार चुनाव में खपाने की योजना थी।

बता दें कि बोकारो उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक बंद क्रेशर के अंदर खड़ी है। जिस ट्रक में अवैध नकली अंग्रेजी शराब भरी हुई है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे। जहां उक्त ट्रक के आसपास भी कई गाड़ियां खड़ी पाई, जो खराब कंडीशन में है।। लोगो को शक न हो और उचित समय पर इसे खपाया जाय इसके लिए शराब माफिया जुगत में था। बोकारो उत्पाद विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त ट्रक में 1100 पेटी अवैध शराब है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपए बताया जा रहा है। छापेमारी के समय न तो ट्रक ड्राइवर था, न क्रेशर मालिक और न ही शराब तस्कर‌। उत्पाद विभाग मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, क्रेशर मालिक के बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस बात पर भी जांच की जा रही है कि क्या यह शराब चुनाव के दौरान बिहार में खपाने की योजना थी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *