तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या, बुझा घर का चिराग

तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या, बुझा घर का चिराग
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित बनसिमली गांव के निकट बोकारो-रांची रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त बनसिमली निवासी बीरबल आचार्य, पिता कार्तिक आचार्य के रूप में हुई। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। सूचना पर बालीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी के बाद बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से बनसिमली सहित आसपास क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं।

दो लाख का कर्ज से उपजा तनाव, कर्ज चुकाने के बाद दी जान- मृतक के पिता कार्तिक आचार्य ने बताया कि एक बेटा और एक बेटी में यह बड़ा था। बेटी का विवाह हो चुका है। बेटा बीएसएल प्लांट में ठेका मजदूरी करता था। विगत कुछ दिनों पूर्व इसने दो लाख रुपए कर्ज होने की बात कही थी। यह भी कहा था कि कर्ज चुकता करने के लिए रकम नहीं मिली तो वह ट्रेन से कट कर अपनी जान दे देगा। इस पर पिता ने कर्ज लेकर युवक को पैसे दिए। बीरबल ने कर्ज चुका भी दिया। लेकिन कर्ज चुकाने के लिए उस पर बनाए गए दबाव के कारण व तनावग्रस्त हो चुका था। कर्ज से बेटे को मुक्ति तो मिली पर तनाव मुक्त नहीं हो सका। आखिरकार उसने अपनी जान देकर घर का एकलौता चिराग बुझा दिया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *