सेक्टर 4 में एक दर्जन फुटपाथ दुकानें आग से हुई ख़ाक
Bokaro:
बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर में मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लगने से दर्जन भर दुकानें जल गई। जलने वाली सभी फुटपाथ दुकानें है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों व दुकानदारों की तत्परता के चलते आग फैलने से बची गई, नहीं तो जलने वाली दुकानों की संख्या और भी बढ़ सकती थी। घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय सेक्टर 4 थाना पुलिस सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार जुटे। सेक्टर 4 सिटी सेंटर में ये फुटपाथ दुकान है जिसमें सैलून, चिकन चिली सहित अन्य करीब एक दर्जन दुकान है जो जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी है। आग किन कारणों से लगी, ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि आग की लपटे अचानक एक दुकान से उठते हुए दिखाई दी, जिसके बाद धीरे धीरे ये आग करीब एक दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सब कुछ धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भयानक लगी थी कि आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी। स्थानीय भाजपा नेता रोहित लाल सिंह ने कहा कि करीब 15 दुकान को चपेट में लिया है। फुटपाथ पर दुकान लगाकर जीविका उपार्जन करने वाले के लिए सबसे कष्टदायक है।
टून टून सिंह, स्थानीय
![]()

