एन डी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पर भव्य कार्यक्रम
Bokaro:
बालीडीह शिवपुरी कॉलोनी स्थित एन डी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रोहित लाल सिंह, स्कूल प्राचार्य राकेश पांडेय सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान गाकर मंच के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने ऑपरेशन सिन्दूर पर नाटक में जीवंत प्रस्तुत देकर आगंतुकों को भाव-विभोर कर दिया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न गानों व मनमोहक प्रस्तुति की। सुरीली आवाज से भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
वार्षिकोत्सव पर स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाया। श घाटी में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्राफिक कंट्रोल सिस्टम बनाया। जिसके माध्यम से सड़क पर सेंसर लगा साइरन बजने, बॉर्डर पर रडार सिस्टम, कंपनी के प्रदूषण नियंत्रण बनाकर आगंतुकों के सामने अपनी क्षमता प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता शंकर रजक, भोला नाथ ओझा, दीनबंधु सिंह, पुनित विश्वकर्मा, सुधीर सिंह, केदार पाठक, प्रवीण सिंह, प्रमोद सिंह, मृत्युंजय कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, नीलू वर्मा, नेहा गुप्ता, पूजा कुमारी, अंजनी कुमारी, अंजली गुप्ता, आकांक्षा आनंद, विकास आनंद, अभिषेक कुमार, बिलेश ओझा, अंजुमा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
![]()



