रेलवे गोल मार्केट का आदियोगी शिव पंडाल रहा चर्चा का विषय

रेलवे गोल मार्केट का आदियोगी शिव पंडाल रहा चर्चा का विषय
इस खबर को शेयर करें...

 

सरस्वती पूजा पर बालक भोजन का हुआ आयोजन

Bokaro:
बालीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में मां सरस्वती पूजा को काफी उत्साह व भक्तिमय माहौल रहा। सभी जगहों पर युवाओं ने अपने स्तर से साज सज्जा कर आर्कषण पंडाल बना कर लोगों को पंडाल की ओर आकर्षित करने का भरपुर प्रयास किया।
इस बीच बोकारो रेलवे गोल मार्केट में एसएस सरस्वती पूजा समिति ने 50वें वर्षगांठ पर तमिलनाडु के कोयंबटुर में स्थित आदियोगी शिव मंदिर का निर्माण किया। आदियोगी शिव की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया, क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। प्रतिमा के हृदय स्थल पर मां सरस्वती की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की गई।

वहीं, पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच नृत्य-संगीत, कुर्सी रेस, मटकी फोड़, मोमबत्ती जलाने सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। उत्साहित बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। कई जगह गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

रेलवे गोल मार्केट स्थित श्री श्री सरस्वती पूजा समिति द्वारा रविवार को बालक भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर सैंकड़ों बालकों को भोजन कराया गया। बता दें कि पूजा कमेटी द्वारा यहां पर बनाए गए पंडाल की चर्चा बोकारो भर में है। यहां आदियोगी शिव मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष कमेटी द्वारा विशेष साज सज्जा कर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने का प्रयास किया जाता रहा है, जो सफल भी होता है। इसके साथ ही यहां पर पूजा कमेटी द्वारा बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है।

विगत 50 वर्षों से यहां पर बालक भोजन का भी आयोजन होता आ रहा है। इस परंपरा को आज की युवा पीढ़ी द्वारा भी जीवंत रखा गया है। इस दौरान मौके पर संजीव झा, वीरेंद्र शाह, अमरजीत झा, रणधीर ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रंजीत कुमार गब्बर, वाल्मीकि शाह, अमित शाह, रोहित कुमार विश्वकर्मा, अंकित सिंह, प्रदीप जयसवाल, संदीप कुमार शाह, प्रिंस कुमार, अनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थें।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *