बालीडीह में सड़क दुर्घटना: बुझा घर का एकलौता चिराग, दो अन्य घायल
एनएच 23 में देर रात हुई घटना, एक की स्थिति नाजुक, एक का हाथ टूटा
Bokaro:
बोकारो जिले के बालीडीह थाना के समीप एनएच 23 में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवक सन्नी गुप्ता, पिता रवींद्र गुप्ता की मौत हो गई। वहीं समित नामक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। साथ ही एक अन्य बिट्टू नामक युवक को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज चल रहा है। घटना देर रात करीब 11 बजे की है। घटना के बाद बालीडीह थाना पुलिस ने तीनों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सन्नी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर शनिवार सुबह परिजनों व शुभचिंतकों ने आक्रोशित होकर थाना के पास शव को रख कर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान बालीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, अमित झा, मुकेश कुमार, मुखिया बबीता देवी, पंसस रीना एक्का, कॉ0 त्यागी वर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद थें।चाय पीकर घर लौट रहे थे युवा- घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों दोस्त गौतम लाइन होटल में देर रात चाय पीकर अपने घर लौट रहे थें। तीनों नरकरा पंचायत के शिवपूरी कॉलोनी के निवासी है। इस दौरान अनियंत्रित होकर बालीडीह थाना के समीप सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना की आवाज सुन बालीडीह थाना पुलिस व आसपास के लोग जुटे। तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि सन्नी गुप्ता अपने घर का एकलौता पुत्र था। चार बहनों में वह सबसे छोटा था। पिता रवींद्र गुप्ता थाना मोड़ पर एक चाट का दुकान चलते है। वहीं विगत कुछ दिनों से सन्नी भी चाऊमीन की दुकान लगाया करता था।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील- बालीडीह थाना इंस्पेक्टर सह प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस प्रशासन की संवेदनाएं परिजनों के साथ है। परिजनों के आवेदन के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ ही सभी से अपील की कि सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
![]()