महाशिवरात्रि पर बारात के बाद महाप्रसाद के लिए लगा भंडारा
Bokaro:
बालीडीह मोड़ स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव बारात निकाली, जो बालीडीह मोड़ दुर्गा मंदिर, गोविंद मार्केट होकर बियाडा दुर्गा मंदिर पहुंची।इस बीच भक्ति के सुर में श्रद्धालु झूमती दिखें। देर शाम तक बाराती में महिलाएं व अन्य शिव की भक्ति में झूमते हुए घूमती रही ।
वहीं सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से सोमवार को आयोजित किया गया।इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण समेत भारी वाहन चालक भंडारे में पहुंच यहां प्रसाद का ग्रहण किए। भंडारा आयोजन समिति के पुजारी राजदेव तिवारी, अमित साव, संतोष साव अजीत साव, शशि साव, रंजीत साव, अमित तुरी, मोहन साव, अंशू साव आदि ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारा का आयोजन किया जाता।
भंडारे में व्यंजन बनाने के लिए आसपास की महिलाओं ने योगदान दिया। इस दौरान पुड़ी, सब्जी, खीर आदि बनाने में सुषमा देवी, पिंकी देवी, सारिका देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, गीता देवी, नीतु देवी आदि ने अहम भूमिका निभाई। देर शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान भी शिव भक्ति को लेकर चर्चा का दौर चलता रहा। पुजारी राजदेव तिवारी ने कहा कि हर वर्ष का भांति यहां पर मंदिर कमेटी के सौजन्य से महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।
![]()


