यदुवंशी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और एकजुटता अनिवार्य है: मंटू यादव
श्री कृष्ण चेतना परिषद द्वारा गरगा डैम में ‘वनभोज सह सम्मेलन’ का हुआ भव्य आयोजन
Bokaro:
श्री कृष्ण चेतना परिषद, बालीडीह रेलवे कॉलोनी के तत्वावधान में रविवार को गरगा डैम पिकनिक स्थल पर ‘वनभोज सह सम्मेलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अशोक यादव ने की, जबकि मंच संचालन टोनी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण व राधा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिया गया।
राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित में आने की अपील – कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यदुवंशी समाज में प्रगति के लिए सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। उन्होंने घोषणा की कि जो भी परिवार बिना दहेज के शादी करेगा, श्री कृष्ण चेतना परिषद उनके साथ खड़ा होकर हर संभव मदद करेगा।
उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि केवल सम्मेलनों में जुटने और वनभोज करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। हमारा मुख्य लक्ष्य समाज को जागरूक करना है। हम भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं, जिन्होंने पूरे विश्व को एकता का पाठ पढ़ाया। आज हमारे नेताओं की विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन समाज के उत्थान के लिए सबको एक मंच पर आना ही होगा। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
शिक्षा और अंत्योदय पर जोर – मंटू यादव ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि बिना शिक्षित हुए समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने संपन्न वर्ग से अपील की कि वे समाज के ‘गरीब-गुरबा’ और निचले तबके के लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने चिंता जताई कि सम्मेलनों में होने वाली चर्चाओं को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति-
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारत यादव, अवधेश यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सुदामा यादव, प्रताप यादव, दिनेश यादव, विजय यादव, भागीरथ यादव, लालबाबू यादव, सुनील यादव, दलो यादव, संजय यादव, लालू यादव, पप्पू यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुदर्शन यादव,भूषण यादव, संतोष यादव,अरविंद यादव, राजकुमार यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव, रमाकांत यादव, बीके सिंह यादव, गंगा यादव, जानकी यादव, राजीव यादव, शिवकुमार यादव, मनोज यादव, ज्वाला यादव, अरविंद यादव, हीरा यादव, अमित यादव, राजेश यादव,करुणा यादव, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, कुसुम देवी, काजल कुमारी,अनीता यादव, सोनाली सिंह,ममता देवी, सुनीता देवी समेत यदुवंशी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
![]()



