बोकारो रेलवे स्टेशन के ट्रेकर स्टैंड में गोलीमार युवक की हत्या

बोकारो रेलवे स्टेशन के ट्रेकर स्टैंड में गोलीमार युवक की हत्या
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

बोकारो रेलवे स्टेशन स्थित ट्रेकर स्टैंड में रविवार शाम करीब 7 बजे करीब 22-23 वर्षीय सचिन यादव नामक  युवक को गोली मार दी गई। घटना जीआरपी थाना क्षेत्र की है। घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। पहली गोली चुकने दूसरी गोली मारी गई। कांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल सचिन को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड कुर्मीडीह हनुमान मंदिर के करीब का निवासी है।

मृतक सचिन यादव
मृतक के भाई ने भोलू पर लगाया हत्या का आरोप-  घटना के बाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र के दुकानदारों व स्थानीय निवासी दहशत में हैं। इधर मृतक के भाई मिथलेश यादव का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें हत्या आरोपी के रूप में भालू का नाम कहा जा रहा है। भाई का यह भी आरोप है कि भोलू पर पहले से अनेकों आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल भी जा चुका है। भोलू रेलवे गोल मार्केट का निवासी बताया जा रहा है

जांच में जुटी पुलिस – लोगों के बीच चर्चा है कि करीब 10-15 दिन पहले भी इन दिनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट होने की बात भी चर्चा में शामिल हैं। इसी घटना का विकराल रूप आज हत्या में परिणत हो गया। एक ओर जहां जिला प्रशासन चुनाव में नगर-निगम व नगर परिषद में कल होने वाली शांतिपूर्ण वोटिंग के मुस्तैदी में लगी है। वहीं, दूसरी ओर हत्या जैसा जघन्य कृत्य हो गया। घटना के बाद जीआरपी, आरपीएफ के पुलिस अधिकारी सहित क्षेत्रीय रेल प्रबंधक बोकारो भी घटना स्थल पहुंचे। घटना का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल के समीप ट्रेकर स्टैंड में ही दो बाइक बरामद किया है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *