बालीडीह में रामनवमी जुलूस में उमड़ी भीड़

बालीडीह में रामनवमी जुलूस में उमड़ी भीड़
इस खबर को शेयर करें...

टांड़ बालीडीह, स्कूल बालीडीह, गोस्वामी टोला, बालीडीह मोड़, बियाडा और कुर्मीडीह हनुमान गढ़ी से उमड़ा जन-सैलाब

Bokaro:

बालीडीह मोड़ दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, गोविंद मार्केट, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, कॉलोनी, बियाडा मंदिर, ठाकुर बाड़ी में जम रंग

रामनवमी को लेकर बालीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अखाड़ों से भव्य जुलूस निकाली गई। गोस्वामी टोला हनुमान मंदिर से जुलूस के साथ छऊ नृत्य-संगीत लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र रहा। बालीडीह मोड़ हनुमान मंदिर के प्रांगण में टांड़ बालीडीह दुर्गा मंदिर, विशनपुर, गोस्वामी टोला, बालीडीह मोड़ हनुमान मंदिर, बियाडा एवं कुर्मीडीह हनुमान मंदिर सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी व तलवार भांजी।

गोविन्द मार्केट भी जमा खूब रंग- बालीडीह गोविंद मार्केट पहुंचे सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने जम कर जयकारा के बीच लाठी और तलवार के हैरतंगेज खेल दिखाया। कुर्मीडीह हनुमान मंदिर से निकली जुलूस में लड़कियों ने लाठी और तलवार भांज कर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबा को मजबूर कर दिया।

ड्रोन कैमरा से निगरानी के बीच पुलिस बल चौकन्ना – बालीडीह थाना पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौजूद रहें। एनएच 23 पर यातायात व्यवस्था और जुलूस की सुविधा व सुरक्षा करते दिखे। इस दौरान बालीडीह क्षेत्र के युवाओं व गणमान्य लोग ने भी सराहनीय सहयोग किया। प्रशासन द्वारा लगातार ड्रोन से जुलूस में गतिविधियों पर भी निगरानी की जाती रही।

आंधी-तूफान में भी जोश बरकरार – रामनवमी में शामिल पुरुष-महिलाएं व युवक-युवतियां भारी मात्रा में जुलूस में शामिल हुई। देर शाम तुफानी हवा और बारिश की बूंदा-बांदी भी लोगों का हौसला नहीं तो सकी। लाठी-डंडे, तलवार-फरसा आदि से लैस होकर खिलाड़ी खेल करते हैं। आंधी के साथ बारिश की छींटाकशी लोगों का जोश दुगुना बढ़ा रही थी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *