बालीडीह 43 मोड़ में बाइक और कार की भिड़ंत, एक घायल

बालीडीह 43 मोड़ में बाइक और कार की भिड़ंत, एक घायल
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बालीडीह 43 मोड़ के निकट बीती रात करीब साढ़े 9 बजे एक बाइक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन एनएच 23 फोरलेन पर बालीडीह से बोकारो की ओर जानी वाली सड़क पर टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक (जेएच 15 डब्लू 2481) सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, हुंडई कार सवार दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ निकल गया। कार और बाइक दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहन को बालीडीह थाना पुलिस जब्त कर थाना ले गई।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *