बालीडीह क्षेत्र से दो दिन में दो अज्ञात शव बरामद
Bokaro:
बालीडीह क्षेत्र में दो दिन के अंदर दो अज्ञात शव बरामद किया गया। सोमवार को बालीडीह थाना पुलिस को सूचना मिली कि विस्थापित महाविद्यालय के बाउंड्री वॉल के बगल से गुजरने वाली मार्ग में एक शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्ग से सटे झाड़ियों से बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को बीजीएच शवगृह में रखवा दिया।

वहीं, रविवार 12 अप्रैल को जीआरपी बोकारो द्वारा राधागांव रेलवे स्टेशन से करीब 70 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
![]()