जयंती पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर

जयंती पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
बोकारो औधोगिक क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके सिद्धांतों को याद किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन एससी एसटी उद्यमी विकास संघ के द्वारा किया गया। अध्यक्ष संजय कुमार भारती ने कार्यक्रम का संचालन कियाI वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा, समानता और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह मार्ग आज भी हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। इससे अन्याय एवं जुल्म के खिलाफ शक्ति के साथ संघर्ष की प्रेरणा मिलती हैं।
कार्यक्रम का हिस्सा बने एमएसएमई एसोसिएशन के निदेशक शशि भूषण विश्वकर्मा ने बाबा के कर्मठत्ता  तथा समर्पण पर खुशीयाँ व्यक्त की। साथ ही हिन्दू कोड वील लॉ, यूसीआई एवं अन्य सभी खूबियों के बाद विस्तार से बताया। संघ के महासचिव रंगलाल राम, रीतवरण सोरेन, त्यागी बरनवाल, मटूक किस्कू, बीथीका देवी, राजनी देवी सुबोध ठाकुर, शिक्षिका देवला टूड्डू ने मंच को संबोधित किया।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *