वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों के मामले पर बनी सहमति

वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों के मामले पर बनी सहमति
इस खबर को शेयर करें...

 
Bokaro:
चंदनकियारी स्थित वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के 102 कर्मियों से संबंधित मामले को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन एवं कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कंपनी में अब केवल दो प्रकार के कर्मी कार्य करेंगे। पे-रोल कर्मी और बिजनेस पार्टनर वर्कर (बीपीडब्ल्यू)। साथ ही, रैयतों के लिए बीपीडब्ल्यू-आर कैटेगरी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें संबंधित 102 कर्मियों के साथ-साथ पूर्व से कार्यरत लगभग 2300 रैयतों को शामिल किया जाएगा।
बैठक के क्रम में कंपनी प्रबंधन की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून 2026 तक शेष बीपीओ पदों को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाए, ताकि नई व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके।
बैठक में सर्वसम्मति यह भी निर्णय लिया गया कि 102 कर्मी, जो पूर्व में बीपीओ पद पर कार्यरत थे और नये रैयत कर्मी उन्हें एक विशेष इंक्रीमेंट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें नियमित सैलरी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल सुविधा एवं प्रत्येक चार वर्षों पर स्किल रिविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन सभी बिंदुओं पर उपस्थित *सभी पक्षों ने सहमति जताई।
21 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित –
बैठक में हुई सकारात्मक पहल एवं सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के आलोक में विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक की अगुवाई में कर्मियों द्वारा 21 अप्रैल को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी (चास) प्रांजल ढांडा, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी बमबैजु, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी के सीईओ श्री रविश कुमार, एचआर हेड, संबंधित कर्मियों के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी भी बैठक में शामिल हुए।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *