एएआई टीम ने बोकारो एयरपोर्ट निरीक्षण के बाद उपायुक्त से की भेंट

एएआई टीम ने बोकारो एयरपोर्ट निरीक्षण के बाद उपायुक्त से की भेंट
इस खबर को शेयर करें...

 

अपर समाहर्ता को बनाया गया नोडल पदाधिकारी, समन्वय के निर्देश

Bokaro:
बुधवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की टीम ने बोकारो एयरपोर्ट के निरीक्षण के उपरांत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर निरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। टीम द्वारा एयरपोर्ट की वर्तमान संचालन स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचना, सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रावधान, संचार व्यवस्था तथा आसपास के पर्यावरण सहित विभिन्न बिंदुओं का  निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने उड़ान गतिविधियों, विशेषकर प्रशिक्षण एवं गैर-निर्धारित संचालन (एनएसओपी) से जुड़े पहलुओं का भी आकलन किया। उपायुक्त ने टीम द्वारा प्रस्तुत बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी को इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, ताकि सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उक्त टीम का नेतृत्व एएआई के एजीएम (सीएनएस) दिलीप कुमार सिन्हा* कर रहे थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *