चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जामताड़ा के 4 साइबर ठग गिरफ्तार 

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जामताड़ा के 4 साइबर ठग गिरफ्तार 
इस खबर को शेयर करें...

पढ़ाई के बहाने मालती लक्जरी में रहकर लोगों के अकाउंट से उड़ाता था रकम

Bokaro:
बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4 साइबर ठग गिरफ्तार किया। चारों जामताड़ा के निवासी हैं, जो बोकारो आकर साइबर ठगी का काम करते थे। ये ठग बोकारो के सबसे पोस क्षेत्र में सुमार मालती अपार्टमेंट में लक्जरी में रह कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने का काम करते थे। पुलिस इनके पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद की है। बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है मामला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास (35), सूरज दास (32), अंकित दास (25) और प्रियंशु दास (22) के रूप में हुई है।
    इस गिरफ्तारी को लेकर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जामताड़ा के 4 साइबर ठग बोकारो के मालती लक्जरी सिटी के N BLOCK के फ्लैट नंबर 101 में रह रहे थे। इसी ब्लॉक से साइबर ठगी का काम किया जाता था। ये सभी मालती सिटी में पढ़ाई करने का कह कर ठहरे थे। आसपास के लोगों को भी विश्वास दिलाया कि ये सभी पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। वहीं, इन आरोपियों के द्वारा भाड़े पर लिए फ्लैट में साइबर ठगी का काम किया जा रहा था।
   उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के दौरान ये लोग खुद को बैंक का अधिकारी बताकर आम लोगों को फोन करके KYC अपडेट करने, ATM कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे। इसके साथ ही PMEGP लोन अप्लाई कराने, APK फाइल लोड कराने सहित खाता लोन के नाम पर साइबर ठगी किया जाता था। कहा कि ये आरोपी इतना शातिर है कि कस्टमर के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर मोबाइल में वाट्सअप कॉल करके स्क्रीन शेयर करता था। कस्टमर का उनसे संबंधित बैंक के खाते की सारी जानकारी जैसे एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर तथा उनके बैंक अकाउंट नंबर, पैन नंबर आदि प्राप्त करने में इन्हें महारत हासिल है। उसके बाद उसके अकाउंट में जो भी पैसा होता था उसको यह लोग अपनी आईसीसी, आईडीबीआई, अमेजॉन और मनी वॉलेट के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लेता था।
एसडीपीओ ने कहा कि मालती लग्जरी  सिटी में करीब तीन चार महीने से यह लोग फ्लैट नंबर N101 में रह रहे थे। चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चारों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन अपराधियों के बारे में अन्य आंकड़े जुटाए जा रहे है। कहा कि इनकी डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सारी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील किया कि अपना मकान भाड़ा में लगाने से पहले पुलिस को जानकारी दें।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *