5 दिवसीय हनुमत महायज्ञ को ले 1100 कलश के साथ निकली यात्रा, जयकारे से गूंजा बालीडीह 

5 दिवसीय हनुमत महायज्ञ को ले 1100 कलश के साथ निकली यात्रा, जयकारे से गूंजा बालीडीह 
इस खबर को शेयर करें...

बोकारो रेलवे गोल मार्केट श्रीराम दूत हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Bokaro:
बोकारो रेलवे गोल मार्केट स्थित श्री राम दूत हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर, मंदिर प्रांगण से 1100 कलश के साथ निकली यात्रा गणेश, शिव-पार्वती, दुर्गा, काली, सरस्वती, लक्ष्मी-नारायण सहित 9 सेट प्रतिमाओं सहित रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी होकर बालीडीह थाना के समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां कलशों में जल भरी गई। इसके बाद एनएच 23 होकर पेट्रोल पंप, गोविंद मार्केट, बियाडा, कुर्मीडीह, स्टेशन रोड होकर मंदिर प्रांगण पहुंची‌।
कलश यात्रा में श्रालुओं  द्वारा जय श्रीराम, हर हर शंभू, जय हनुमान सहित अन्य गगनभेदी जयकारे लगाए जाते रहे‌। जयकारे से बालीडीह क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा संपन्न होने के उपरांत मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया‌। इस महायज्ञ में संजय प्रसाद-उषा देवी व दिलीप प्रसाद-निर्मला देवी बतौर यजमान शामिल रहें‌। वहीं, वाराणसी से यज्ञाचार्य शंकर बाबा, मंदिर के पुजारी आचार्य त्रिपुरारी पाठक, रामायणी अनिल पाठक, कथावाचक अखिलेश मनी शाण्डिल्य भी इस कलश यात्रा का मार्गदर्शन करते दिखे।
इस दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष अंकित सिंह, सचिव राजा सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र साह, मंटू दीक्षित, सन्नी आनंद, संजीव झा, रणधीर कुमार, मुकेश चौधरी, राकेश कुमार, सुधीर, प्रदीप, विकास, अमरजीत झा, सरोज, अम्बुज सहित सैंकड़ों महिलाएं, बालिकाएं तथा गणमान्य मौजूद थें।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *