सुश्री संजीविता गुईं ने बोकारो में सब जज का पद संभाला
Bokaro:
बोकारो की नई सब जज (सिविल जज सीनियर डिवीजन) सुश्री संजीविता गुईं ने गुरुवार को अपना पद भार संभाल लिया। वे सुश्री ताबिंदा खान की जगह पर कोर्ट में कार्यभार संभालेंगी। बोकारो पहुंचने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने सुश्री गुईं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने उन्हें फूलों का गुच्छा भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बोकारो के कई वकील मौजूद रहे, जिन्होंने नई जज का उत्साहवर्धन किया। उनसे मिलने वालों में अधिवक्ता अतुल कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, अखिलेश कुमार सिंह, रश्मि कुमारी, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, महीतोष मंडल इत्यादि अधिवक्तागण शामिल है।
सुश्री संजीविता गुईं का जन्म 2 जनवरी 1982 को रांची में हुआ था। उन्होंने 1996 में मैट्रिक पास किया। 1998 में इंटरमीडिएट परीक्षा रांची महिला कॉलेज (रांची विश्वविद्यालय) से उत्तीर्ण की।
2001 में रांची महिला कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) पूरा किया।
2007 में चोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची (रांची विश्वविद्यालय) से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने 2007 में ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकन कराया और लगभग 8 वर्षों तक रांची जिला अदालत में सिविल व क्रिमिनल मामलों की प्रैक्टिस की।
2015 में उन्होंने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और न्यायिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की।
सुश्री गुईं अब बोकारो में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत होंगी। बोकारो के अधिवक्ता वर्ग ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी न्यायप्रियता और अनुभव से अदालत में निष्पक्ष और तेज न्याय मिलेगा।
![]()

